राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष बने पद्मश्री सुदर्शन पटनायक
राज्य ललित कला अकादमी का नया अध्यक्ष बालुका कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक को नियुक्त किया गया है।
By Edited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 04:18 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 04:29 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। बालुका कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक को राज्य ललित कला अकादमी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से विज्ञप्ति के जरिए बुधवार को दी गई है। पद्म विभूषण डॉ. रघुनाथ महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद उन्होंने राज्य ललित कला अकादमी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद रिक्त था। अब राज्य सरकार ने इस पद पर विश्व प्रसिद्ध बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक को नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि सुदर्शन पटनायक 60 से अधिक बार बालुका अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग ले चुके हैं, जिसमें 5 बार वह विश्व विजेता बने और 30 बार पुरस्कार जीता हैं। इसके अलावा 11 बार बर्लिन में पब्लिक प्राइस एवं 7-8 गोल्ड मेडल उन्होंने हासिल किया है। राज्य सरकार ने अब उन्हें नई जिम्मेदारी के तहत ललित कला अकादमी का दायित्व सौंपा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें