Padmapur By-Poll: भाजपा नेता का अपहरण, पुलिस ने देर रात किया रेस्क्यू; शरीर में लगी है गम्भीर चोटें
Padmapur by-election पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के झारबंध ब्लाक गोठूगुड़ा पंचायत सनदादर चौक से भाजपा नेता दिलीप कुमार सेनापति का अपहरण किया गया था पुलिस ने उन्हें छुड़ा लिया है। दिलीप को गंभीर चोटें लगी हैं उन्हें पद्मपुर मेडिकल में भर्ती करवाया गया है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Padmapur by-election: भाजपा के अपहृत नेता दिलीप कुमार सेनापति को पुलिस ने छुड़ा लिया है। उनके हाथ एवं पैर में चोट लगी है। दिलीप को पद्मपुर मेडिकल में भर्ती किया गया है। पुलिस इस संदर्भ में एक मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के झारबंध ब्लाक गोठूगुड़ा पंचायत सनदादर चौक से दिलीप का अपहरण करने का मामला सामने आया था। उन्हें लांजीगड़ के बीजद विधायक प्रदीप केशरी एवं उनके सहयोगियों ने बंदूक दिखाकर दो कार में बिठाकर उनका अपहरण किया गया था।
शरीर के हिस्सों में गंभीर चोटें
इस संबन्ध में झारबंध भाजपा के मंडल अध्यक्ष मिलन पांडेय ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद रात करीब 11 बजे गंभीर हालत में भाजपा नेता को पुलिस ने रेस्क्यू किया। उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
पदमपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित ने कहा है कि झारबंध प्रखंड के डंगुरिचढ़ा गांव में बीजद कार्यकर्ता पैसे बांट रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और पैसे बांट रहे बीजद कार्यकर्ताओं को थाने ले गई।
बंदूक दिखा किया अपहरण
इसके बाद लांजीगढ़ बीजद के विधायक प्रदीप दिशारी ने अपने सहयोगियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता दिलीप कुमार सेनापति को बंदूक दिखाकर अपहरण कर लिया। उसे बुरी तरह पीटा और छोड़ दिया। चारों ओर बीजू जनता दल (BJD) के कार्यकर्ताओं का आतंक है।
इस घटना को लेकर न तो विधायक प्रदीप दिशारी और न ही पुलिस की कोई प्रतिक्रिया मिल सकी है।
यह भी पढ़ें -
मेक-इन-ओडिशा का तीसरा संस्करण 30 नवम्बर से होगा शुरू: सीएम नवीन पटनायक करेंगे उद्घाटन