Coronavirus: ओडिशा में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई चार
Coronavirus ओडिशा में एक और कोरोना पॉजिटिव के बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। भद्रक का रहने वाला ये व्यक्ति दुबई से लौटकर आया था।
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मामला प्रकाश में आया है। अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर चार रहो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से दी गई है। भुवनेश्वर स्थित एम्स में 15 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विभाग ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। यह व्यक्ति भद्रक का रहने वाला है। बताया जाता है कि यह दुबई से लौटकर ओडिशा आया है। सरकार ने भद्रक के जिलाधिकारी को निर्देश दिया हैै कि मरीज को कटक स्थित श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया जाए तथा उससेेे संपर्क मेंं आने वाले व्यक्तियों की पहचान कर आइसोलेट किया जाए।
गौरतलब है कि दुबई से लौटे भद्रक जिले के इस 19 वर्षीय युवक को संदेह होने पर अस्पताल में डॉक्टर से सलाह लेने गया था। इसके बाद इसका नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया। परीक्षण के बाद संपृक्त युवक कोरोना पाज़िटिव होने की बात पता चली। ओडिशा में अब तक 610 नमूनों का परीक्षण हुआ है। आज 137 नमूनों का परीक्षण हुआ है जिसमें से एक नमूना पाजिटिव पाया गया।
यहां उल्लेखनीय है कि ओडिशा में पहला कोरोना पाजिटिव मरीज 15 मार्च को मिला था जबकि दूसरा 19 मार्च को, 26 मार्च को तीसरा एवं आज चौथा पाजिटिव मरीज पाया गया है।
Maharashtra Coronavirus Updates: 18 नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, 320 हुई संक्रमितों
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को लेकर ओडिशा सरकार गंभीर है, इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी जिलों में कोविड-19 अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिये युद्ध स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओडिशा के सभी जिलों समेत सम्बलपुर, बलांगीर, कालाहांडी, सुन्दरगड़ एवं झारसुगुड़ा में भी कोविड-19 अस्पताल खोले जाएंगे।
Coronavirus Lockdown Effect : कैंसर की दवाएं खत्म, शुगर व हार्ट की दवाओं पर भी आया संकट