ओड़िआ गीतकार गुरुकृष्ण गोस्वामी का निधन
करीब छह दशक तक ओड़िआ संगीत दुनिया से जुड़े रहे गुरु कृष्ण गोस्वामी एक कहानीकार, लेखक, गीतकार एवं संगीत निदेशक थे
By Edited By: Published: Sun, 06 May 2018 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 10:55 AM (IST)
भुवनेश्वर: ओड़िआ सिनेमा जगत के सदाबहार गीतकार गुरुकृष्ण गोस्वामी (85) का रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शिवाजीनगर, कटक स्थित अपने आवास पर गोस्वामी ने सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली। मृत्यु के समय उनके पास पत्नी आरती गोस्वामी एवं दो बेटे तथा बहू उपस्थित थे। गोस्वामी के निधन पर ओड़िआ संगीत जगत ने गहरा शोक प्रकट किया है।
करीब छह दशक तक ओड़िआ संगीत दुनिया से जुड़े रहे गुरु कृष्ण गोस्वामी एक कहानीकार, लेखक, गीतकार एवं संगीत निदेशक थे। वर्ष 1958 में मुक्तिप्राप्त लोकप्रिय सिनेमा मां में गीत लिखने का अवसर मिलने के बाद गोस्वामी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने करियर में गोस्वामी ने अरुंधती, किए काहार, गप हेलेवी सत, प्रियतमा, रणभूमि, पथर खसुछि बड़ देउल आदि 20 से अधिक फिल्मों के लिए गीत की रचना की। उनके लोकप्रिय गीतों में फुलेई राणी सजफुल.., मूं जे जाणेना काहाबाट.., अभिमानी बंधु रे.. आदि शामिल है। वह आकाशवाणी के मान्यताप्राप्त निदेशक थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें