Move to Jagran APP

विवादों में घिरे प्रख्यात ओडिशी नृत्य गुरु शाश्वत जोशी, 11 शिष्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Shashwat Joshi. प्रख्यात ओडिशी नृत्य गुरु शाश्वत जोशी ने थाने में अपने ही 11 शिष्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

By Edited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 11:39 AM (IST)
विवादों में घिरे प्रख्यात ओडिशी नृत्य गुरु शाश्वत जोशी, 11 शिष्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज
विवादों में घिरे प्रख्यात ओडिशी नृत्य गुरु शाश्वत जोशी, 11 शिष्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज

जासं, भुवनेश्वर। प्रख्यात ओडिशी नृत्य गुरु शाश्वत जोशी इन दिनों विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। उनके खिलाफ कुछ शिष्याओं द्वारा सोशल मीडिया में शिकायत भरे पोस्ट किए जाने के बाद गुरु की ओर से 11 शिष्यों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि शिक्षक दिवस के मौके पर ओडिशी गुरु शाश्वत जोशी की एक शिष्या ने एक पोस्ट किया। इसमें शिष्या ने लिखा कि शाश्वत अपने शिष्य-शिष्याओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आदी हैं। यहां तक कि वे गाली गलौज करने और अपमानित करने से नहीं चूकते। कई बार वे अपने शिष्यों पर हाथ तक उठाने से बाज नहीं आते।

शिष्या ने लिखा कि उन्होंने गुरु से बहुत कुछ सीखा है, मगर अच्छा होता कि ये मेरे गुरु ही न होते। इस पोस्ट के बाद गुरु के खिलाफ मुहिम सी चल पड़ी और कई लोगों ने शाश्वत के खिलाफ सोशल मीडिया में शिकायत की। लेकिन गुरु देव ठहरे गुरु देव। उन्होंने थाने में अपने ही 11 शिष्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। हालांकि गुरुदेव अभी अमेरिका दौरे पर हैं और उनकी पत्नी सुचरिता रथ ने लिंगराज थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शाश्वत का आरोप है कि वे अपने कुछ पुराने साथियों को अमेरिका नहीं लेकर गए, इस कारण इन लोगों ने मेरे खिलाफ अभियान छेड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.