विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 सब्जेक्ट में 100 में 100 नंबर, ओडिशा की बेटी टीना रथ ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में किया कमाल

Published: Thu, 16 Apr 2026 09:29 AM (IST)

CBSE class 10th Result: पुरी की टीना रथ ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त ...और पढ़ें

टीना रथ। (फाइल फोटो)

टीना रथ। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में ओडिशा की छात्रा टीना रथ ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

पुरी की रहने वाली टीना ने 500 में 500 अंक प्राप्त कर न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

टीना को 500 में मिले 500 अंक

टीना रथ मदर्स पब्लिक स्कूल, पुरी की छात्रा हैं। उन्होंने कुल छह विषयों में परीक्षा दी, जिसमें पांच विषयों में उन्हें 100-100 अंक मिले, जबकि गणित (स्टैंडर्ड) में 99 अंक प्राप्त हुए। सीबीएसई के नियम के अनुसार सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के अंक जोड़े जाने पर उनका कुल स्कोर 500 में 500 रहा। 

टीना के पिता समीर कुमार रथ और माता रेनु प्रवा दास आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

टीना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने भविष्य में कार्डियक सर्जन बनने की इच्छा जताई है।

रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ती हैं टीना

टीना ने बताया कि उन्होंने पूरे साल नियमित और अनुशासित ढंग से पढ़ाई की। वह रोजाना करीब 10 से 12 घंटे अध्ययन करती थीं। कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देने और समय प्रबंधन को उन्होंने अपनी सफलता की कुंजी बताया।

इस वर्ष सीबीएसई 10वीं परीक्षा में देशभर से करीब 24 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन हजारों केंद्रों पर किया गया। कुल पास प्रतिशत 93 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

सीएम ने दी बधाई

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को परिणाम से अधिक अपने प्रयासों पर विश्वास रखना चाहिए।

टीना रथ की यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। छोटे शहर की इस बेटी ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों से अधिक जरूरी दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास होता है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

यह भी पढ़ें- CBSE 10वीं के परिणाम घोषित, 98.8% अंक लाकर भागलपुर के यश राज बने जिले के टॉपर