केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ओडिशा ने भेजी टीम
टीम के सदस्यों को बाढ़ के समय लोगों का धन और जीवन को बचाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
By Edited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 04:04 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 11:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। केरल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 204 सदस्यीय दमकलकर्मियों की एक टीम शनिवार को विशेष विमान से रवाना किया। इनके साथ 75 लाइफ बोट भी केरल भेजी गई है। केरल रवाना होने से पहले इन कर्मियों को यहां शुभकामना दी गई।
इस संबंध में दमकल विभाग के डीजी बीके शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर ओडिशा से एक विशेष टीम केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्यों को बाढ़ के समय लोगों का धन और जीवन को बचाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
इससे पूर्व चक्रवाती तूफान हुदहुद के समय ओडिशा की टीम ने आंध्र प्रदेश में जाकर जिस प्रकार से अपने कौशल का प्रदर्शन किया था वह सराहनीय है। उम्मीद करते हैं यह टीम केरल में भी अच्छा काम कर ओडिशा का नाम रोशन करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें