यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Election 2023: 21 नवंबर को होगा ओडिशा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव, नामांकन की आखिरी तारीख का हुआ ऐलान
ओडिशा में विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर ओडिशा ...और पढ़ें

जागरण संवाददात, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव 21 नवंबर को होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों को पत्र भेज दिया गया है। चुनाव 21 नवम्बर को सुबह 9:30 बजे होगा। विधानसभा सचिव ने इस संबंध में विधानसभा के सभी सदस्यों को पत्र लिखा है।
रजनीकांत सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था पद
सदस्य 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव 21 नवम्बर को होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ था।
