विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में पुलिस ने जब्त की 3 करोड़ रुपये का 28 क्विंटल गांजा, पहाड़ों और जंगलों में छिपाया था जखीरा

Published: Wed, 08 Apr 2026 05:25 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2026 06:56 AM (IST)

ओडिशा के गजपति जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 क्विंटल 11 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।

3 करोड़ रुपये का 28 क्विंटल गांजा

3 करोड़ रुपये का 28 क्विंटल गांजा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 क्विंटल 11 किलोग्राम कीमत करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है।यह बरामदगी पहाड़ी इलाके से की गई, जिससे तस्करों के बदलते तौर-तरीकों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, अब तस्कर कानून से बचने के लिए जंगलों और पहाड़ियों का सहारा ले रहे हैं।

पहाड़ों और जंगलों में छिपाया गया था गांजा

खास खुफिया सूचना के आधार पर आदबा थाना क्षेत्र के करिगिजु गांव के पास पुलिस ने छापेमारी की। यहां गांजे का बड़ा जखीरा दूर-दराज के इलाके में छिपाकर रखा गया था, जिसे अन्य राज्यों में तस्करी के लिए भेजा जाना था। पहले घरों में छिपाकर रखने पर कार्रवाई के बाद अब तस्करों ने नई रणनीति अपनाई है।

सटीक सूचना के बाद की गई कार्रवाई

यह अभियान आर. उदयगिरी के एसडीपीओ राकेश कुमार साहू के नेतृत्व में आदबा और रामगिरी थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर गांजा जमा किया गया है।

संयुक्त ऑपरेशन में 113 बोरी गांजा बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 113 बोरियों में भरा करीब 28 क्विंटल 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसे जंगलों और पहाड़ियों में इस तरह छिपाया गया था कि आसानी से पकड़ा न जा सके।

तस्करों का बदलता तरीका आया सामने

एसडीपीओ राकेश कुमार साहू ने बताया कि, “इस बार तस्करों ने गांजा घरों में रखने के बजाय जंगलों और पहाड़ियों पर छिपाया था, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। इससे तस्करी करना उनके लिए आसान हो जाता है।”

जब्त गांजे की कीमत करीब 3 करोड़

बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस का मानना है कि तस्कर अब दूर-दराज और दुर्गम इलाकों का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसडीपीओ साहू ने कहा कि गजपति जिले को गांजा तस्करी से मुक्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है।यह कार्रवाई ओडिशा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।