ओडिशा के गजपति में 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी की साजिश नाकाम
ओडिशा के गजपति जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी के लिए जंगल में छिपाकर रखी गई एक करोड़ रुपये से ...और पढ़ें

गजपति में पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी की साजिश को किया विफल
HighLights
गजपति में एक करोड़ से अधिक का गांजा जब्त।
पुलिस ने 10 क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम हुई।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी के लिए जंगल में छिपाकर रखी गई एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की गांजा खेप जब्त कर तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।
रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आदवा थाना पुलिस और सुरक्षा बलों ने गुलुबा पंचायत के अंतर्गत गालिमेरा गांव के पास घने जंगल में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने 10 क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, गांजे को 43 बोरियों में भरकर जंगल में छिपाया गया था और इसे अन्य राज्यों में भेजने की तैयारी चल रही थी। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस की अचानक छापामारी
पुलिस टीम ने अचानक अभियान चलाकर पूरे गांजा भंडार को जब्त कर लिया और तस्करी की योजना को विफल कर दिया। हालांकि, छापामारी के दौरान आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहे।
आरोपितों की तलाश जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अवैध गांजा तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी और तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
