Move to Jagran APP

ओडिशा पुलिस डीजी ने अधिकारियों को दी लोगों का दिल जीतने की सलाह

ओडिशा पुलिस डीजी अभय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों काेे लोगों सेे अच्छा व्‍यवहार करने की सलाह दी है।एसपी बृजेश कुमार राय इस अवसर पर उपस्थित थे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 09:30 AM (IST)
ओडिशा पुलिस डीजी ने अधिकारियों को दी लोगों का दिल जीतने की सलाह
ओडिशा पुलिस डीजी ने अधिकारियों को दी लोगों का दिल जीतने की सलाह

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा पुलिस डीजी अभय ने रविवार को गंजाम जिले का दौरा करते हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने एवं उनकी समस्या सुनकर उनका दिल जीतने के लिए सलाह दी है। अपने गंजाम दौरे के दौरान पुलिस डीजी ने एसपी कार्यालय का भी परिदर्शन किया। कोरोना संक्रमण से मुकाबला करने के लिए सरकार की तरफ से दिए गए निर्देश को कार्यकारी करने के साथ किस तरह से कानून व्यवस्था को कार्यकारी किया जा रहा है जानकारी लिए।

loksabha election banner

प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए पुलिस डीजी ने पुलिस अधिकारियों को सलाह दी है। पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यकारिता, पेट्रोलिंग, कर्मचारियों के मंगल कार्यक्रम को त्वरित करने पर पुलिस डीजी ने बल दिया है। पुलिस डीजी ने लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनकी समस्या सुनकर समस्या का समाधान करने तथा उनके दिल जीतने की भी सलाह दी है। गंजाम के एसपी बृजेश कुमार राय इस अवसर पर उपस्थित थे। पुलिस डीजी खलिकोट, रंभा, छत्रपुर थाने का प्रदर्शन करने के बाद बरहमपुर रवाना हो गए।

गौरतलब है कि गंजाम जिले में एक एक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने 7 लाख परिवार के 40 लाख लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण करने का अभियान शुरू किया है। इस जांच के लिए प्रत्येक राजस्व ग्राम हेतु 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में आशाकर्मी, आंगनवाड़ी कर्मी, शिक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। यह टीम घर-घर घूमकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। यह टीम विशेष रूप से कितने लोगों को ठंडा, बुखार, खांसी है जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 4 लाख 4 हजार 330 परिवार की जांच की जा चुकी है। इसमें से 3 लाख 759 परिवार सामान्य ठंड बुखार से पीड़ित होने की बात पता चली है। यह जानकारी गंजाम जिला जनसंपर्क अधिकारी बिरंचि कुमार प्रधान ने दी है।

LIVE Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में ठीक हुआ एक और कोरोना पॉजिटिव; अब तक 13 

संक्रमित हो चुके हैं स्‍वस्‍थ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.