विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में नकली DEF फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1000 लीटर फ्लूइड और 360 बोरी यूरिया जब्त; छत्तीसगढ़ तक जुड़े हैं तार

Published: Sat, 09 May 2026 01:55 AM (IST)

पुलिस ने झारसुगुड़ा के सीरिया बगीचा में एक नकली डीईएफ फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां से 1000 लीटर तरल और 360 बोरी यूरिया जब्त किया गया।

ओडिशा में नकली DEF फैक्ट्री का भंडाफोड़

ओडिशा में नकली DEF फैक्ट्री का भंडाफोड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, झारसुगुड़ा। पुलिस ने झारसुगुड़ा शहर के बाहरी इलाके सीरिया बगीचा में लंबे समय से चल रही नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 1000 लीटर फ्लूइड और 360 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त किए गए हैं। नकली ईंधन का निर्माण यहीं से किया जा रहा था और इसे राज्य के बाहर निर्यात किया जा रहा था। 

माना जा रहा है कि इसके तार छत्तीसगढ़ तक फैले हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कई जाने-माने व्यापारी इस बड़े पैमाने के रैकेट में शामिल हैं। जांच जारी होने के कारण पुलिस ने कोई और जानकारी नहीं दी है।

डीईएफ एक गैर-विषाक्त तरल यूरिया घोल

डीईएफ एक गैर-विषाक्त तरल यूरिया घोल है। इसमें 32.5% यूरिया और 67.5% विआयनीकृत जल होता है। वाहनों से निकलने वाला नाइट्रोजन हानिकारक होता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से डीजल से चलने वाले वाहनों में गति कम करने के लिए किया जाता है। यह हानिकारक नाइट्रोजन ऑक्साइड के 90% तक भाग को हानिरहित नाइट्रोजन और जल वाष्प में परिवर्तित करने में सहायक होता है।

सिरिया बगीचा में एक गिरोह फर्जी डीईएफ फैक्ट्री चला रहा था। वे यहां उत्पादित उत्पादों को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। वे एक प्रतिष्ठित कंपनी के लोगो का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि किसी को भी इस लेन-देन की भनक न लगे। 

अंतरराज्यीय लूट का मामला 

इस संबंध में सूचना मिलने पर, एसपी गुंडला राघवेंद्र रेड्डी के सीधे मार्गदर्शन में छापेमारी की गई। इस छापेमारी में ब्रजराजनगर एसडीपीओ चित्तमणि प्रधान, झारसुगुड़ा टाउन और झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशनों के आईआईसी, कृषि अधिकारी और उर्वरक निरीक्षक भी शामिल थे। 

यह अंतरराज्यीय लूट का मामला है, क्योंकि छत्तीसगढ़ से यूरिया लाकर फर्जी डीईएफ तैयार किया जा रहा था। एसपी ने बताया कि जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।