Move to Jagran APP

Odisha: बीजद विधायक पर मधमुक्खियों ने किया अटैक, 20 से अधिक जगह पर काटा; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Odisha news विधायक भागीरथी सेठी शनिवार सुबह सैर पर निकले थे तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने भागकर जान बचाई। मधमुक्खियों के हमले में विधायक घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Sat, 04 Feb 2023 04:03 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 04:03 PM (IST)
Odisha: बीजद विधायक पर मधमुक्खियों ने किया अटैक, 20 से अधिक जगह पर काटा; अस्पताल में कराया गया भर्ती
ओडिशा में विधायक पर मधमुक्खियों ने किया अटैक

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। केन्दुझर जिले के आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजद विधायक भागीरथी सेठी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में विधायक के शरीर पर 20 से 25 घाव हो गए। जैसे-तैसे विधायक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

loksabha election banner

विधायक सेठी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार विधायक भागीरथी सेठी शनिवार सुबह सैर पर निकले थे, तभी आनंदपुर ब्लॉक चौराहे पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। इस बीच विधायक मधुमक्खियों के चंगुल से खुद को बचाने के लिए पास के क्लब कार्यालय की ओर भागे। हालांकि, मधुमक्खियों के हमले के कारण उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर लगभग 20 से 25 घाव हुए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनंदपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद विधायक अस्पताल से घर आ गए। मधुमक्खियों से बचने के चक्कर में विधायक के सिर और हाथ में भी चोट लगी है।

ब्लॉक कार्यालय के पास मधु मक्खियों ने छाता लगा हुआ है। लोग संदेह जता रहे हैं कि इस छाते पर किसी ने पत्थर मार दिया होगा। इससे मधुमक्खियों का झुंड इधर-उधर उड़ने लगा और उक्त मार्ग से गुजर रहे लोगों को पर टूट पड़ा। इसी दौरान विधायक भी मधमुक्खियों की चपेट में आ गए।

बता दें कि एक्सपर्ट बताते हैं कि मधुमक्खियां में किसी अन्य जीवों की तरह कभी-कभी हिंसक हो जाती हैं। जब गर्मी के मौसम में पेड़ों पर पुराने पत्ते झड़ चुके होते हैं, नए पत्ते आने शुरू होते हैं तो ऐसे समय में मधुमक्खियां शहद बनाने का काम करती हैं। इस समय वे काफी हिंसक हो जाती है। कई बार वे अपने आसपास लोगों का झुंड देखकर उन्हें खतरा समझ लेती हैं और हमला कर देती हैं।

वहीं, एक्सपर्ट बताते हैं कि कभी भी मधुमक्खियों को बेवजह परेशान न करें। कभी भी मधुमक्खी के छत्ते के पास न जाएं। अगर आसपास मधुमक्खी है तो उसके व्यवहार पर ध्यान दें। यदि मधुमक्खियां आपके पास उड़ रही है या आपके ऊपर या आपके आस-पास झुंड में आने लगती हैं, तो वे शायद आपको चेतावनी देने की कोशिश कर रही हैं। तुरंत वहां से हट जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.