विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Politics: 'ओडिशा को डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत', ओडनवरंगपुर में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Published: Thu, 22 Feb 2024 11:56 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 23 Feb 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ओडिशा में विधानसभा का भी चुनाव होना है। इसे लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक ...और पढ़ें

पीएम के चार सौ पार का लक्ष्य हासिल करना हम सबकी जिम्मेवारी: राजनाथ सिंह
पीएम के चार सौ पार का लक्ष्य हासिल करना हम सबकी जिम्मेवारी: राजनाथ सिंह

HighLights

  1. ओडिशा में डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत : रक्षा मंत्री
  2. कहा- मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश की बदल गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव-2024 के साथ ही ओडिशा में विधानसभा का भी चुनाव होना है। इसे लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रही है। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए भाजपा ओडिशा की ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है। साथ ही ओडिशा विधानसभा का चुनाव जीतकर राज्य में पहली बार सरकार बनाना चाहती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ओडिशा के ओडनवरंगपुर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को दोनों चुनाव जीतने के मंत्र दिए। साथ ही बरहमपुर आम्बपुआ स्थित विवेक विहार में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि ओडिशा को डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है। विश्वास है कि यहां डबल इंजन की सरकार सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि ओडिशा से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। कांग्रेस सरकार के दौरान हमने ओडिशा से ही भारत सुरक्षा यात्रा की थी। उस समय आतंकवाद, नक्सलवाद और आतंक हर जगह था। पुलवामा की घटना के बाद मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश की तस्वीर बदल गई है। मोदी का संदेश लेकर हर कार्यकर्ता लाभार्थी के पास जाएं। सभी लाभार्थियों को मोदी सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं मिलनी चाहिए। यूपीए सरकार ने ओडिशा को 10 साल में 3 लाख करोड़ रुपये दिए थे। पिछले नौ साल में मोदी सरकार ने ओडिशा को 18 लाख करोड़ रुपये दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Odisha News: संबलपुर में हुए दो भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

Video : पटरी पर खड़े ट्रेन के इंजन में लगी आग, धू-धूकर जलने का वीडियो हो रहा वायरल