Move to Jagran APP

Odisha Crime: बामड़ा में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर दिया था वारदात को अंजाम

Odisha Crime बामडा प्रखंड के बाबूनिक्तीमाल पंचायत बेलमुंडा गांव में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महुलपाली पुलिस के मुताबिक दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट फॉरवर्ड किया गया है।

By Rajesh SahuEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Tue, 21 Mar 2023 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2023 09:39 PM (IST)
Odisha Crime: बामड़ा में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर दिया था वारदात को अंजाम
बामड़ा में विवाहिता से 2 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बामड़ा, संवाद सूत्र। ओडिशा के बामडा प्रखंड के बाबूनिक्तीमाल पंचायत बेलमुंडा गांव में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

महुलपाली पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान बेलमुंडा गांव के भोजराज राउत (52) और महापात्रबलंडा गांव के निराकार किसान(35) के रूप में हुई है, जिनको गिरफ्तार कर कोर्ट फॉरवर्ड किया गया है।

हंडिया पिलाकर किया दुष्कर्म

सूचना अनुसार आरोपित भोजराज और निराकार किसान केंदुपत्ता विभाग में मुंशी के तौर पर कार्य करते थे। रविवार को बेलमुंडा गांव की एक विवाहित महिला को हंडिया पिलाया था। इसके बाद आरोपितों ने महिला को पास के जंगल में लेजाकर जबरन उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

इस वारदात के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित महिला ने गांव में लौटकर घटना के विषय में परिजनों को बताया था। उन्होंने महुलपाली थाने में आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

इसके बाद महुलपाली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेजा। साथ ही पीड़िता का भी पुलिस ने मेडिकल कराया था। दोनों आरोपितों की जमानत रद्द होने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Odisha में नक्सलियों की साजिश नाकाम, मलकानगिरी के जंगलों से जमीन के अंदर दबी विस्फोटक सामग्री जप्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.