विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, पोमा टुडू को कृषि निदेशक की जिम्मेदारी

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:34 PM (IST)

ओडिशा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है, जिसमें विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

ओडिशा में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, पोमा टुडू को कृषि निदेशक की जिम्मेदारी

ओडिशा में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, पोमा टुडू को कृषि निदेशक की जिम्मेदारी

HighLights

  1. ओडिशा सरकार ने आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया।

  2. पोमा टुडू को कृषि निदेशक, काजू निगम एमडी नियुक्त किया।

  3. संग्राम केशरी महापात्र उत्तरी राजस्व संभाग के आरडीसी बने।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत विभिन्न विभागों और निगमों में महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

पोमा टुडू को कृषि विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें काजू विकास निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी तरह संग्राम केशरी महापात्र को उत्तरी राजस्व संभाग का राजस्व आयुक्त (आरडीसी) नियुक्त किया गया है। उन्हें पश्चिम ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

शुभम सक्सेना को भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गावली पराग हर्षद को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

विजय अमृत कुलांगे को दक्षिणी राजस्व संभाग का राजस्व आयुक्त (आरडीसी) बनाया गया है। इसके अलावा चक्रवर्ती सिंह राठौर को उद्यानिकी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रणति छोटराय को ओमफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, शुभ्र कुमार पंडा को एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।