विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर: सुंदरगढ़ में 27 अप्रैल तक जिले के सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

Published: Thu, 23 Apr 2026 05:25 AM (IST)

ओडिशा में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए सुंदरगढ़ जिला प्रशासन ने 23 से 27 अप्रैल तक ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर

एआई जेनरेटेड तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा में बढ़ती भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए सुंदरगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर जिला शिक्षा विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। प्रशासन के निर्देशानुसार 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

यह निर्णय जिला कलेक्टर के निर्देश पर लिया गया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 

स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के साथ-साथ ओडिशा आदर्श विद्यालय भी इस अवधि में बंद रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।