Odisha Governor Ganeshi Lal Birthday: 79 साल के हुए ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल
Odisha Governor Ganeshi Lal Birthdayओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल का आज 79वां जन्मदिन है। ओडिशा का गर्वनर बनने के बाद भी प्रो. गणेशी लाल सदैव लोगों से जुड़े रहते हैं। हामहिम राज्यपाल राजनेता होने के साथ ही उन्हें लेखनी का भी बड़ा शौक है।
भुवनेश्वर, शेषनाथ राय। ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल का आज जन्म दिन है। प्रो. गणेशी लाल भारतीय राजनीति के जाने में एवं परिचत राजनेताओं में से एक हैं। अपने अध्यापन जीवन से लेकर ओडिशा प्रदेश के गवर्नर बनने तक प्रो. गणेशी लाल ने अनेकों ख्याति अर्जित की है। ओडिशा के महामहिम राज्यपाल का जन्म 1 मार्च 1942 को हरियाणा के सिरसा में हुआ है। वह अंग्रेजी सम्मान से डिग्री हासिल की है। उसी तरह से बीए एवं एमए में उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के साथ ही स्वर्ण पदक विजेता बने थे। शिक्षा समाप्त करने के बाद उन्होंने एकेडमिक पेशे में योगदान दिया। 1964 से 1990 तक वह हरियाणा के विभिन्न सरकारी कालेज में प्रोफेसर के तौर पर कार्य किया। 1975-76 में राष्ट्रीय आपातकालीन परिस्थिति का विरोध करने पर जेल जाना पड़ा था। महाविद्यालय में एक गणित अध्यापक के तौर पर कार्य शुरू किए प्रो. गणेशी लाल।
1990 में प्रो. गणेशी लाल ने शिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया और 1996 में सिरसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री बंशीलाल के मंत्रीमंडल में गणेशी लाल ने कैबिनेट मत्री के रूप में कार्य किए उस समय उनके अधिन श्रम एवं रोजगार, खाद्य आपूर्ति, आबकारी आदि महत्वपूर्ण विभाग थे। 29 मई 2018 से प्रो. गणेशी लाल ओडिशा के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे हैं। महामहिम राज्यपाल राजनेता होने के साथ ही उन्हें लेखनी का भी बड़ा शौक है। उनकी पुस्तक गीता ”- अनासक्त आसक्ति काफी लोकप्रिय पुस्तक है।
यहां उल्लेखनीय है कि ओडिशा का गर्वनर बनने के बाद भी प्रो. गणेशी लाल सदैव लोगों से जुड़े रहते हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक तथा पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर क्षेत्र का दौरा करने के साथ ही लोगों की समस्या सुनने एवं उसके समाधान की दिशा में सदैव तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि आज प्रदेश में हर वर्ग के लोगों का लगाव उनके प्रति है।