विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा के कई जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान डूबे लोग, हादसों में गई 9 की जान

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:05 AM (IST)

ओडिशा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिछले 24 घंटों में 14 डूबने की घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. ओडिशा में गणेश विसर्जन के दौरान 14 घटनाएं हुईं।

  2. इन दुखद हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई।

  3. सात लोगों को बचाया गया, एक व्यक्ति लापता।

डिजिटल डेस्क, ओडिशा। ओडिशा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिछले 24 घंटों के भीतर पूरे राज्य में डूबने की 14 दुखद घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव पुलिस और बचाव दल द्वारा बरामद कर लिए गए हैं।

वहीं, 7 लोगों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट के अनुसार, ये घटनाएं गंजाम जिले के हिंजिलिकट, सुंदरगढ़, भद्रक, कोरापुट और कालाहांडी जिलों से सामने आईं हैं।