Odisha Weather Forecast News Update: कोरोना संक्रमण के बीच ओडिशा में बाढ़ ने मचाया कोहराम
Odisha Weather Forecast Update कोरोना संक्रमण के बीच ओडिशा में बाढ़ ने तबाही मचानी शुरु कर दी है सुवर्ण रेखा जलका ब्राहमणी बैतरणी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
भुवनेश्वर, एएनआइ। कोरोना संक्रमण के बीच ओडिशा में अब बाढ़ ने कोहराम मचाना शुरु कर दिया है। बंगाल की खाड़ी के निचले क्षेत्र में भारी दबाव के कारण वीरवार को ओडिशा के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी सुदाम मरांडी ने बताया कि प्रदेश में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से ब्राह्मणी, बैतरणी, सुवर्ण रेखा, जलका, बुढ़ाबलंग एवं महानदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।
#WATCH Odisha: Several areas in Bhadrak district face flooding, as the water-level of Baitarani river rises due to heavy rainfall. (27.08.2020) pic.twitter.com/q4HCOnPlDs
— ANI (@ANI) August 27, 2020
मयूरभंज, केन्दुझर. बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, ढेंकानाल, कटक, सुन्दरगड़ जिले के सैकड़ों गावों के संपर्क बाहरी दुनिया से कट गए हैं तो मयूरभंज में दो, केन्दुझर में एक व्यक्ति की बाढ़ के कारण मौत हो गई है। हजारों हेक्टर जमीन में लगी फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन जुट गया है।
विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने बारिश एवं बाढ़ के संदर्भ में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य के सभी 30 जिलों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 55.8 मिमी. बारिश हुई है। 6 जिलों में 100 मिमी बारिश रेकर्ड की गई है। झारसुगुड़ा जिले में सर्वाधिक 177 मिमी. बारिश हुई है। इसके अलावा देवगड़ जिले में 128.5, सम्बलपुर में 116.7, बौद्ध जिले में 114, अनुगुल जिले में 107 मिमी. बारिश हुई है। इसके अलावा अन्य 9 जिलो में 50 मिमी. बारिश हुई है। कंधमाल, केन्दुझर, बरगड़, बलांगीर, नुआपड़ा, सुवर्णपुर, बालेश्वर, मयूरभंज, ढेंकानाल, कालाहांडी जिले में 50 मिमी. से अधिक बारिश हुई है। विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि ब्राह्मणी, बैतरणी, सुवर्णरेखा एवं तेल नदी में बाढ़ की सम्भावना अधिक है। ऐसे में बाढ़ से निपटने के लिए सतर्कता मूलक कदम उठाए जा रहे हैं।