ओडिशा होने वाला है मालामाल! कई जिलों में मिले सोने के भंडार, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी
ओडिशा सरकार ने विधानसभा में खुलासा किया है कि राज्य के कई जिलों में सोने युक्त पत्थरों के संकेत मिले ...और पढ़ें

ओडिशा में मिले सोने के भंडार, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की खनिज संपदा को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार (Odisha Goverment) ने खुलासा किया है कि राज्य के कई जिलों में सोने युक्त पत्थरों के संकेत मिले हैं। यह जानकारी गुरुवार को विधानसभा में खनन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने साझा की।
मंत्री के अनुसार, देवगढ़ जिले के रेमाल क्षेत्र में सोने युक्त पत्थरों की पहचान की गई है। इस इलाके में सोने के साथ-साथ अन्य खनिजों की मौजूदगी के भी संकेत मिले हैं।
इसके अलावा मयूरभंज और केंदुझर जिलों में भी सोने वाले पत्थरों के मिलने की सूचना मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ओडिशा में अभी भी बड़ी मात्रा में खनिज संपदा का दोहन बाकी है।
मंत्री ने बताया कि इन क्षेत्रों में खनन की संभावना का आकलन करने के लिए विस्तृत तकनीकी, आर्थिक और व्यवहार्यता अध्ययन जारी है।
इन खोजों से यह स्पष्ट होता है कि ओडिशा देश के खनिज समृद्ध राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है। यदि सोने का भंडार व्यावसायिक रूप से उपयोगी पाया जाता है, तो इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
