ओडिशा में चक्रवात का असर, गजपति में तेज हवाओं से उखड़े पेड़; दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा
गजपति जिले में चक्रवात और तेज हवाओं से पेड़ उखड़कर घरों व सड़कों पर गिरे, जिससे आवागमन बाधित हुआ। दमकल ...और पढ़ें

गजपति में तेज हवाओं से उखड़े पेड़
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। गजपति जिले में चक्रवात और तेज हवा के प्रभाव से पेड़ उखड़कर गिरने के कारण घरों और सड़कों पर आवागमन बाधित होने की सूचना है। आर. उदयगिरि ब्लाक के तुंगुरु गांव में एक बड़ा पेड़ उखड़कर एक घर पर गिर गया।
सूचना मिलने पर आर. उदयगिरि अग्निशमन विभाग की बचाव टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया।
मोहना के पास राज्य राजमार्ग पर गिरा पेड़
इसी तरह, मोहना से करीब पांच किलोमीटर दूर मोहना-रायगड़ा मार्ग पर एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे राज्य राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो गया।
बारिश के साथ हल्की हवा जारी
जिले में कल से लगातार बारिश के साथ हल्की हवा चल रही है। आज बारिश की मात्रा बढ़ने की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें- Odisha Cyclone: चक्रवात 'अर्नव' को लेकर ओडिशा में हाई अलर्ट, बचाव कार्य के लिए 294 टीमें तैनात
