Odisha Coronavirus News Updat: ओडिशा में 10 हजार के नीचे आया कोरोना संक्रमण, प्रदेश में 9793 नए मामले, 18 लोगों की मौत
Odisha Coronavirus Update प्रदेश में आज जिन 18 लोगों की कोरोना से मौत हुई है उसे मिलाकर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 2215 हो गई है। आज कोरोना से मरने वालों में अनुगुल जिले से सर्वाधिक 4 लोगों की मौत हुई है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में पिछले पांच दिन से 10 हजार के ऊपर आ रहे कोरोना के दैनिक संक्रमण पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 9793 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि आज भी कोरोना से प्रदेश में 18 लोगों की मौत हो गई है।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1511 लोग सामने आ रहें हैं जबकि सुन्दरगड़ जिले में 1018 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कटक जिले से 641 लोगों की पहचान हुई है जबकि अनुगुल जिले से 526, झारसुगुड़ा जिले से 404, नुआपड़ा जिले से 401, जाजपुर जिले से 376, सम्बलपुर जिले से 356, पुरी जिले से 351, बलांगीर जिले से 342, बालेश्वर जिले से 314, नवरंगपुर जिले से 302, गंजाम जिले से 276, बरगड़ जिले से 270, नयागड़ जिले से 254, केन्दुझर जिले से 244, कालाहांडी जिले से 224, मयूरभंज जिले से 199, जगतसिंहपुर जिले से 189, कोरापुट जिले से 174, केन्द्रापड़ा जिले से 158, बौद्ध जिले से 152, रायगड़ा जिले से 148, सुवर्णपुर जिले से 140, देवगड़ जिले से 125, गजपति जिले से 111, कंधमाल जिले से 101, ढेंकानाल जिले से 91, मालकानगिरी जिले से 63, भद्रक जिले से 52 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज जिन 18 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उसे मिलाकर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 2215 हो गई है। आज कोरोना से मरने वालों में अनुगुल जिले से सर्वाधिक 4 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा खुर्दा जिले से 3, कालाहांडी जिले से 2, सुन्दरगड़ जिले से 2, बौद्ध जिले से 1, देवगड़ जिले से 1, गजपति जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1, पुरी जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 लाख 54 हजार 666 तक पहुंच गुई है। इसमें से 4 लाख 56 हजार 569 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उसी तरह से 94 हजार 829 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। प्रदेश में आज एक दिन में 18 लोगों की मृत्यु हुई है, जिसे मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2215 हो गई है।