Move to Jagran APP

कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा देने वाले विधायक प्रकाश बेहरा भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पूर्व ओडिशा में तीन कांग्रेस नेताओं ने पार्टी पद से इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी छोड़ने का प्रमुख कारण कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में नजर अंदाज करना बताया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 12:19 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 12:20 PM (IST)
कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा देने वाले विधायक प्रकाश बेहरा भाजपा में शामिल
कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा देने वाले विधायक प्रकाश बेहरा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, एएनआई। विधानसभा चुनाव से पहले ओडिशा में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। सालेपुर से विधायक प्रकाश बेहरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रकाश चंद्र बेहरा ने रविवार को कैबिनेट मिनिस्टर धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थित में भाजपा की सदस्यता ले ली है।

loksabha election banner

बता दें कि इसके पहले भी ओडिशा में तीन कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नव किशोर दास, योगेश सिंह और कृष्णा चंद्र सागरिया कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। दास और सिंह बीजद में शामिल हो गए हैं जबकि सागरिया ने बसपा का दामन थामा है।

रविवार को भाजपा ज्वाइन करने वाले प्रकाश चंद्र बेहरा ने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास भेज चुके हैं। प्रकाश चंद्र बेहरा ने अपने इस्तीफा पत्र में उल्लेख किया है कि कांग्रेस नेतृत्व हमें अपमानित कर रहा था। हमें कटक जिला के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। मेरी शिकायत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं सुन रहे थे। 

गौरतलब है कि इससे पहले झारसुगुडा विधायक नव दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। सुंदरगढ़ विधायक योगेश सिंह को पार्टी विरोधी कार्य के लिए निलंबित कर दिया गया था, इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.