ओडिशा के सीएम पटनायक ने दी नववर्ष की शुभकामना: ओमिक्रोन से सतर्क रहने का किया अनुरोध
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नए वर्ष की शुभकामना दी साथ ही ओमिक्रोन से मुकाबले के लिए राज्य वासियों से सतर्क रहने को अनुरोध किया है। केन्द्रीय मंत्री ने 21 सदी में भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए सभी से आह्वान किया है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायकएवं केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रदेश के लोगों को नए वर्ष की शुभकामना दी है। ओडिशा प्रदेश के लिए 2022 सुख एवं समृद्धि का वर्ष साबित हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ महाप्रभु से कामना की है। वीडियो संदेश के जरिए ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकामना देने के साथ ही ओमिक्रोन से मुकाबले के लिए राज्य वासियों से सतर्क रहने को अनुरोध किया है। इसके साथ ही कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया है।
उसी तरह से केन्द्र शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी ट्वीट कर नए वर्ष के लिए शुभकामना दी है। केन्द्रीय मंत्री ने लिखा है कि नये साल की सभी को शुभकामना। महाप्रभु के आशीर्वद से यह साल सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्ध एवं उल्लास लेकर आए, यही मेरी कामना है। केन्द्रीय मंत्री ने 21 सदी में भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए सभी से मिलकर काम करने के लिए आह्वान किया है।
वहीं कीट-कीस के प्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद डा. अच्यूत सामन्त ने भी प्रदेश के लोगों को नए साल की शुभकामना देने के साथ ही देश एवं प्रदेश के समृद्धि की कामना की है। उसी तरह से पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र के किनारे बालुका की सुन्दर कलाकृति बनाकर देश एवं प्रदेश के लोगों को नव वर्ष की शुभकामना दी है।