Move to Jagran APP

धाविका दुती चांद को डेढ़ करोड़ इनाम देगी ओडिशा सरकार

महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धाविका दुती चांद को राज्य सरकार ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 04:11 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 07:13 PM (IST)
धाविका दुती चांद को डेढ़ करोड़ इनाम देगी ओडिशा सरकार
धाविका दुती चांद को डेढ़ करोड़ इनाम देगी ओडिशा सरकार

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एशियन गेम्स में देश के लिए महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धाविका दुती चांद को राज्य सरकार ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा है कि ओडिशा सरकार दुती चांद को डेढ़ करोड़ रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान करेगी। दुती ने अपनी प्रतिभा की बदौलत न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सौ मीटर दौड़ में देश के लिए यह गौरव दुती चांद ने दिलाया है।

loksabha election banner

इससे पहले 1998 एशियन गेम्स में ओडि़आ एथलीट रचिता पंडा मिस्त्री ने इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता था। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें गर्व है कि वर्तमान समय में देश में महिला एवं पुरुष दोनों क्षेत्र में तेज धावक ओडिशा से हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार एथलेटिक्स पर विशेष ध्यान दे रही है। इसका परिणाम हमें हाल ही के दिनों में देखने को भी मिल रहा है। राज्य में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें बस जरूरत है प्रोत्साहन देने की, जो कि हमारी सरकार कर रही है। सरकार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एकेडमी खोलने की योजना तैयार कर ली है जिसे बहुत जल्द लांच किया जाएगा।

दुती चांद को पुरस्कार व बधाइयों का तांता
एशियन गेम में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने वाली महिला एथलीट दुती चांद पर धन वर्षा होने के साथ बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है। ओडिशा एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन ने भी दुती को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, नेता विपक्ष नरसिंह मिश्र, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य हस्तियों व खेल संगठनों की ओर से दुती को शुभकामनाएं दी गई है।

राज्यपाल ने दुती चांद को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि देश के लिए पदक जीतने वाली दुती ने ओडिशावासियों सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 20 साल के बाद किसी ओडि़आ एथलीट के पदक जीतने से प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.