ओडिशा में उफनते पानी में बही कार, 2 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे दो लोग
ओडिशा के मयूरभंज जिले में शुक्रवार को एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई, जिसमें सवार दो लोग ...और पढ़ें

उफनते पानी में बही कार
HighLights
मयूरभंज में कार पानी के तेज बहाव में बह गई।
गाड़ी में सवार दो लोग दो घंटे तक फंसे रहे।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बचाया।
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऊदाला थाना क्षेत्र के नहारापाड़ा गांव के पास पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। गाड़ी में सवार दो लोग करीब दो घंटे तक कार के अंदर ही फंसे रहे और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते रहे।
सड़क पर पानी का आ रहा था तेज बहाव
दुष्मंत देसरी अपने एक साथी के साथ कार से नहारापाड़ा गांव जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर पानी का तेज बहाव आ रहा था। जब तक वे कुछ समझ पाते या गाड़ी संभाल पाते, पानी के तेज प्रवाह ने कार को बहा दिया और गाड़ी पानी के बीच में जाकर अटक गई।
ग्रामीणों ने बचाई जान
दोनों लोग कार के अंदर फंस गए और बाहर निकलने में असमर्थ थे। काफी समय बीतने के बाद गांव वालों की नजर पानी में फंसी कार पर पड़ी। ग्रामीणों ने बिना देर किए मदद की और कड़ी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला।
फिलहाल हादसे वाली जगह की सटीक स्थिति, रेस्क्यू के बाद दोनों लोगों की तबीयत और कार को पहुंचे नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
