विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश में ओडिशा की पैसेंजर बस पलटी, 7 गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों ने बचाई यात्रियों की जान

Published: Sun, 15 Feb 2026 01:25 PM (IST)Updated: Sun, 15 Feb 2026 02:25 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में सालूर बाईपास के पास ओडिशा स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक यात्री बस पलट ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अनुगुल। ओडिशा स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (ओएसआरटीसी) की एक यात्री बस सोमवार तड़के आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिला अंतर्गत सालूर बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। 

हादसे में बस में सवार 29 यात्रियों में से सात गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना रात करीब एक बजे उस समय हुई, जब बस मलकानगिरी के एमवी-79 गांव से विशाखापट्टनम जा रही थी।

स्टेयरिंग लॉक होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सालूर बाईपास पर पहुंचते ही बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो गया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन बस सड़क किनारे पलट गई। 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

सूचना मिलते ही सालूर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

सात की हालत गंभीर, विजयनगरम रेफर

घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सालूर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सात यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयनगरम जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

चिकित्सकों के अनुसार, कुछ यात्रियों को सिर और हाथ-पैर में गहरी चोटें आई हैं, हालांकि सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

तकनीकी जांच के आदेश

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बस के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच कराई जा रही है, ताकि स्टेयरिंग लॉक होने के कारणों की पुष्टि हो सके। चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारी भी संपर्क में हैं। बस की फिटनेस और रखरखाव से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।