विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में बड़ा हादसा टला: तलचुआ नदी मुहाने पर पलटी नाव, 8 मछुआरे बचाए गए सुरक्षित

Published: Fri, 08 May 2026 11:43 AM (GMT+05:30)

ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में तलचुआ नदी मुहाने पर तेज आंधी-तूफान के कारण मछलियों से लदी एक नाव पलट गई। ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा नदी हादसा होते-होते टल गया।राजनगर ब्लॉक के तलचुआ गांव के पास नदी के मुहाने पर तेज आंधी-तूफान के बीच मछलियों से लदी एक नाव अचानक पलट गई। नाव में सवार 8 लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, यह मछली पकड़ने वाली नाव भद्रक जिले के धामरा पोर्ट से तलचुआ फेरी घाट की ओर आ रही थी। नाव में करीब 25 क्विंटल मछलियां लदी हुई थीं। इसी दौरान नदी मुहाने के पास मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवा व ऊंची लहरों के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, आसपास मौजूद अन्य मछुआरों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभी 8 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन नाव और उसमें मौजूद बड़ी मात्रा में मछलियों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और समुद्री सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने मछुआरों को खराब मौसम के दौरान समुद्र और नदी मुहाने की ओर नहीं जाने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से तटीय ओडिशा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज हवा और समुद्र में ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को लगातार सतर्क रहने की चेतावनी जारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, कई पंप बंद; दोपहिया वाहनों को 100 और कारों को मात्र 500 का मिल रहा ईंधन

यह भी पढ़ें- ओडिशा में पुरानी रंजिश में स्कूटी सवार पर चढ़ाया हाइवा, पति की मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार