विधानसभा विवरण कंप्यूटर से होगा तैयार
ओडिशा विधानसभा में विवरण हाथ से लिखा जाता था लेकिन अब विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह कंप्यूटर द्वारा तैयार कर विधायकों के पास स्वीकृति संशोधन के लिए भेजा जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:21 AM (IST)
संसू, भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा में विवरण हाथ से लिखा जाता था, लेकिन अब विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह कंप्यूटर द्वारा तैयार कर विधायकों के पास स्वीकृति संशोधन के लिए भेजा जाएगा। 16वीं विधानसभा के तीसरे अधिवेशन से इसका कार्यान्वयन किया जाएगा। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने इस कार्य को रिपोटर्स शाखा केंद्र जाकर देखने के साथ वहां के कर्मचारियों के साथ इस संदर्भ में बातचीत भी की। इस चर्चा के दौरान उप सचिव (रिपोर्टिग) देवानंद दोरा व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें