Odisha: मयूरभंज में जंगली हाथियों का उत्पात, धान की फसल नष्ट; देखे वीडियो
ओडिशा के मयूरभंज में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पाद मचाया और धान की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
भुवनेश्वर, एएनआइ। ओडिशा के मधुबन जिला करंजिया उपखंड में झारखंडी हाथियों का उत्पात देखने को मिला है। इसे लेकर उक्त इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड प्रदेश के हाथियों का एक दल करंजिया उपखंड में घुस आया है। झुंड में 50 से अधिक हाथी होने की बात जानने में आई है। इन हाथियों का झुंड ग्रामीण क्षेत्र में घुस आया है और तैयार फसल को तहस-नहस कर रहा है। इसके अलावा कुछ झोपड़ों को भी तोड़ दिया है जिससे उक्त इलाके के लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस संदर्भ में बार-बार वन विभाग को जानकारी दिए जाने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। हालांकि वन विभाग की तरफ से कहा गया है हाथियों के झुंड को खदेड़ने का प्रयास जारी है।
#WATCH Odisha: A herd of wild elephants destroyed paddy crops in Karanjia Forest Range of Mayurbhanj district. (10.11) pic.twitter.com/TQIygFxfeg
— ANI (@ANI) November 12, 2019
हाथी के हमले से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत महिला घायलओडिशा के देवगढ़ जिला अंतर्गत रियामाल थाना सोनाली गांव में हाथी हमले में एक बुजुर्ग व्यक्तिकी मौत हो गई है और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक व्यक्ति का नाम सानिया बिरुवा है और गंभीर रूप से घायल महिला का नाम सीता साहू है।जानकारी के मुताबिक सानिया गांव के पास खेत में शौच करने के लिए गए थे इसी समय नर हाथी जंगल से आकर उन्हें कुचल दिया उसी गांव की सीता भी शौच करने के लिए जाते समय हाथी ने उन्हें दौड़ाकर अपने सूंड से उठाकर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।सीता केचिल्लाने के बाद गांव वाले वहां जुटे और किसी तरह से बचा कर उन्हें अस्पताल ले गए। सीता को देवगढ़ जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया है उनकी अवस्था गंभीर होने से उन्हें उन्हें बुर्ला मेडिकल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक पास में ही जंगल होने से वहां पर हाथियों का एक झुंड रहता है जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद रियामाल फॉरेस्ट रेंज केरेंजर तथा थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन कर रहे हैं।National Bird Day 2019: संरक्षण से मिला बसेरा, सुनाई देने लगी सुरीली चहचहाहट