नहीं रहे ओड़िआ गीतकार रसराज
वरिष्ठ गीतकार रसराज नारायण प्रसाद सिंह का भुवनेश्वर में निधन हो गया वह हृदय रोग से पीडि़त थे।
By Edited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 12:38 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओड़िआ सिनेमा के लिए सौ से अधिक गीत की रचना करने वाले गीतकार नारायण प्रसाद सिंह (86) अब हमारे बीच नहीं रहे। ओड़िआ फिल्म जगत में रसराज के नाम से परिचित नारायण प्रसाद सिंह ने बुधवार को भुवनेश्वर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से हृदय रोग की समस्या से जूझ रहे थे। रसराज के निधन की खबर फैलते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई तथा बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उनके आवास पहुंचकर गीतकार के अंतिम दर्शन किए।
उल्लेखनीय है कि 18 मई 1933 में जन्मे नारायण प्रसाद सिंह रसराज के नाम से परिचित थे। उन्होंने कई लोकप्रिय गीतों की रचना कटक आकाशवाणी के लिए की थी। इसके बाद वह सिनेमा की दुनिया से जुड़े और 100 से अधिक ओड़िआ फिल्मों के लिए गीतों की रचना की। रसराज द्वारा रचित कई गीत आज भी ओडिशा के शहर से लेकर गांवों तक लोग गुनगुनाना व सुनना पसंद करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें