उत्तरांचल राजस्व आयुक्त बने रहेंगे डीवी स्वामी
राज्य सरकार ने तीन आइएएस अधिकारियों के स्थानांतरण को रद कर
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राज्य सरकार ने तीन आइएएस अधिकारियों के स्थानांतरण को रद कर दिया है। शनिवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विगत 3 अगस्त को इन अधिकारियों की बदली की गई थी। उत्तरांचल आरडीसी डीवी स्वामी के पहले जारी बदली आदेश को रद करते हुए उन्हें पूर्ववत उसी स्थान पर बने रहने को कहा गया है। स्वामी को ओडिशा कौशल विकास प्राधिकरण में बदली की गई थी।
इसी तरह यहां अवस्थापित आइएएस राजेश प्रभाकर पाटिल भी पहले ही की तरह अपना कार्य जारी रखेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव के तौर पर बदली किए गए आइएएस विजय केतन उपाध्याय को कृषि निदेशक के तौर पर बदली की गई है। उपाध्याय जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव थे। कृषि निदेशक एम मुथु कुमार अतिरिक्त तौर पर उद्यान कृषि निदेशक का दायित्व सम्भालेंगे। इसके अलावा गृह विभाग की की ओर से भी विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें ओडिशा पुलिस सेवा में संतोष कुमार नायक, रवींद्र महापात्र एवं वन विहारी साहू को एसपी स्तर पर पदोन्नति देकर उन्हें अपने पूर्ववत स्थान पर ही काम करने को कहा गया है। नायक ढेंकानाल एसपी (इंचार्ज), महापात्र एसपी एसआइडब्ल्यू (इंचार्ज) एवं साहू कटक रेलवे एसपी (इंचार्ज) के तौर पर काम करते हैं।