विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nuapada Bypoll 2025 :नुआपाड़ा में मतगणना शुरू, भाजपा के जय ढोलकिया आगे

Published: Fri, 14 Nov 2025 09:48 AM (IST)

ओडिशा के नुआपाड़ा में उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। डाक मतपत्रों की गिनती के ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. नुआपाड़ा में उपचुनाव की मतगणना शुरू

  2. कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

  3. भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया आगे

जागरण संवाददाता, नुआपाड़ा। ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से 8 :30 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डाक मतपत्रों की गिनती से सम्पन्न हुई। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएमसे मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में चल रही है। भाजपा के जय ढोलकिया 14370 वोट मिले हैं। वे 10013 से आगे चल रहे हैं। बीजद की स्नेहांगीनि छुरिया को 4357 और कांग्रेस के घासीराम माझी 3530 को मिले हैं। 

नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। चौथे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 18,903 वोटों के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा है।

कांग्रेस उम्मीदवार घासी राम मांझी ने चौथे राउंड में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 6,088 वोट हासिल किए और सीधे तीसरे स्थान से उछलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया को 5,320 वोट मिले, जिससे वे तीसरे पायदान पर खिसक गईं।

मतगणना के पांचवें राउंड के आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं, जिनमें भाजपा ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। इस राउंड में भाजपा को 25,195 वोट, कांग्रेस को 6,797 वोट और बीजद को 6,538 वोट मिले हैं। 

लगातार बढ़त के साथ भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया मजबूत स्थिति में बने हुए हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाते हुए दूसरे स्थान को पकड़ा है, जबकि बीजद तीसरे नंबर पर फिलहाल संघर्ष कर रही है। 

इस प्रक्रिया पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम से निकालकर जब टेबलों पर लाई गईं, तो प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज हो गईं।
 
हर राउंड के बाद माहौल और रोमांचक होता जा रहा है। सत्ताधारी दल अपनी पकड़ बनाए रखने की उम्मीद कर रहा है, वहीं विपक्षी उम्मीदवारों को भरोसा है कि इस बार जनता बदलाव का जनादेश देगी। कौन मारेगा बाजी। 
 
ईवीएम से मतगणना तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच चालू है। गिनती कार्य Election Commission of India द्वारा सीसीटीवी निगरानी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग सहित नियंत्रित किया जा रहा है।

मतों की गिनती 14 टेबलों पर 26 राउंड में होगी। आज सुबह 8 :30 बजे से मतदान मशीनों से वोट गिने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ दल अपनी स्थिरता बनाए रखने की उम्मीद जता रहा है, जबकि विपक्षी दलों को परिवर्तन की लहर का भरोसा है।

इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें जय ढोलकिया (भाजपा), स्नेहांगिनी छुरिया (बीजद) तथा घासीराम माझी (कांग्रेस) प्रमुख हैं। उपचुनाव में रिकॉर्ड 83.45% मतदान दर्ज हुआ।

वर्तमान में भाजपा के जय ढोलकिया 4,904 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया को 1,357 एवं कांग्रेस को 1,308 वोट मिले हैं। मतगणना जारी है और परिणाम आज शाम घोषित होने की संभावना है। दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी होने के नजदीक है। दूसरे राउंड की गिनती के परिणाम थोड़ी ही देर में आने की उम्‍मीद है।