यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नुआपाड़ा उपचुनाव संपन्न, EVM में सील हुई उम्मीदवारों की किस्मत; 75.37% मतदान
नुआपाड़ा उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक 75.37% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें पुरुष, महिला, युवा और ...और पढ़ें

HighLights
नुआपाड़ा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
75.37% मतदान दर्ज किया गया
ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। नुआपाड़ा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस पर्व में नुआपाड़ा के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान केंद्रों पर पूरे दिन शांतिपूर्ण माहौल रहा। शाम 5 बजे तक 75.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही 14 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी।
नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,53,624 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,24,108 पुरुष मतदाता और 1,29,495 महिला मतदाता शामिल थे। इसी तरह 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,786 वरिष्ठ मतदाता तथा 9,429 युवा मतदाता थे। 2,988 दिव्यांग मतदाता और 21 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल थे। कुल 358 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए।
निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और बाधारहित बनाने के लिए सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। 14 कंपनियों की केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ।
नुआपाड़ा उपचुनाव में इस बार भाजपा, बीजद और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा की ओर से जय ढोलकिया चुनाव मैदान में हैं, जबकि बीजद की उम्मीदवार स्नेहांगिनी छुरिया हैं। कांग्रेस की ओर से घासीराम माझी चुनाव लड़ रहे हैं।