Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कटक में नेताजी के घर में लगी लोगों की जबरदस्‍त भीड़, जन्‍मदिन पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोस

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वां जयंती कटक में धूमधाम से मना। ओड़िआ बाजार में मौजूद जानकीनाथ भवन में बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे जो अब एक म्‍यूजियम में तब्‍दील हो चुका है। यहां आज राज्य संस्कृति व पर्यटन मंत्री अश्विनी कुमार पात्र भी पहुंचे और नेताजी को याद किया। नेताजी जन्म स्थान संग्रहालय परिसर में आज तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

    By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 23 Jan 2024 02:31 PM (IST)
    Hero Image
    कटक में धूमधाम से मना नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वां जयंती।

    संवाद सहयोगी,कटक। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 127वां जन्मदिन यानी जयंती के चलते कटक में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। कटक में पैदा होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को हर साल की भांति कटक में इस साल भी भव्य तरीके से मनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेताजी आवास परिसर में सुबह से लोगों का तांता

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थान ओड़िआ बाजार में मौजूद जानकीनाथ भवन अब एक म्यूजियम में तब्दील हो चुका है। यहां आज राज्य संस्कृति व पर्यटन मंत्री अश्विनी कुमार पात्र पहुंचे। मंगलवार के पूर्वाह्न को 10:00 बजे वह नेताजी बर्थ प्लेस म्यूजियम परिसर में पहुंचने के पश्चात वहां मौजूद नेताजी के प्रतिमूर्त्ति पर श्रद्धांजलि अर्पण किया।

    इस मौके पर वह नेताजी जन्म स्थान संग्रहालय को घूम कर दिखने के साथ-साथ मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि नेताजी भारत माता के एक महान नेता थे। वह पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमारी आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आज के बच्‍चों को उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की जरूरत है ताकि बड़े होकर वे देश की सेवा कर सके। 

    कई कार्यक्रमों का आयोजन

    नेताजी की जयंती के चलते मंगलवार सुबह से नेताजी जन्म स्थान संग्रहालय परिसर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह 7:00 बजे हर साल की भांति इस साल भी है एसयूसीआई कम्युनिस्ट की ओर से एक साइकिल रैली कॉलेज चौक से निकाली गई।

    यह साइकिल शोभायात्रा शहर परिक्रमा करते हुए नेताजी म्यूजियम परिसर में पहुंचा। ठीक उसी प्रकार ब्लड डोनर्स काउंसिल की ओर से इस साल भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोग बढ़-चढ़ कर शामिल होते हुए रक्तदान किया।

    म्‍यूजियम को देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

    राज्य एवं राज्य के बाहर से काफी संख्या में पर्यटकों की भीड़ नेताजी म्यूज़ियम परिसर में मंगलवार को देखने को मिला। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मंगलवार की सुबह नेताजी म्यूजियम परिसर में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण किया। 

    यह भी पढ़ें: राज्यपाल हो तो ऐसा! रविवार को जाजपुर दौरे पर पहुंचे रघुबर दास, काफिला रोककर सुनी बेसहारा महिला की फरियाद; तुरंत दिए एक लाख

    यह भी पढ़ें: झारसुगुड़ा विधायक दीपाली ने दी अयोध्‍या में राम मंदिर की बधाई, भाई संग मंदिरों में जाकर किए दर्शन