Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Crime News: पुलिस में मुखबिरी करने का हुआ शक... तो नक्सलियों ने की दंपति को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है मामला

    ओडिशा में एक दंपति की पुलिस मुखबीर के के कारण नक्सलियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मामला कंधमाल जिले के गोछापड़ा थाना क्षेत्र के सलागुड़ा ग्राम पंचायत के गिडापदर गांव में का है और यहां मृतक दंपति की पहचान डाहिरा कंहर और बतासी कंहर के रूप में की गई। दंपति का शव पास के जंगल में देखने को मिला।

    By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sat, 09 Mar 2024 05:14 PM (IST)
    Hero Image
    पुलिस में मुखबिरी करने के शक के चलते नक्सलियों ने दपंत्ति को उटारा घाट (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में नक्सलियों ने एक दंपति की पुलिस मुखबीर के संदेह में हत्या कर दी है। कंधमाल जिले के गोछापड़ा थाना क्षेत्र के सलागुड़ा ग्राम पंचायत के गिडापदर गांव में हुई है। मृतक दंपति की पहचान डाहिरा कंहर और बतासी कंहर के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंगल में मिला दंपत्ति का शव

    जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे कुछ नक्सली आए और दंपति को उनके घर से लेकर अपने साथ चले गए। दंपति का शव आज सुबह जंगल में देखने मिला है।

    संदेह है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबीर होने के संदेह में दंपति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। नक्सली दंपति की हत्या करने के बाद उनके शव को जंगल में फेक दिया है।

    लोगों में भय का माहौल

    इससे उक्त इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। वहीं दुसरी तरफ कहा जा रहा है कि दंपति गांजा की खेती करते थे। ऐसे में गांजा कारोबार को लेकर भी इनकी हत्या हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- भुवनेश्‍वर से रांची जाने वाले ध्‍यान दें! इन ट्रेनों में सीट मिलने की है उम्‍मीद, देखें लिस्‍ट

    ये भी पढ़ें- 'गठबंधन के बाद कुछ लोगों का टिकट...', अमित शाह की एंट्री से पहले BJD ने दिया क्लियर कट जवाब