कंधमाल और बौद्ध जिले के जंगलों में बढ़ी नक्सली गतिविधि
कंधमाल और बौद्ध जिले के घने जंगल में माओवादियों ने नए कैंप स्थापित किया है। माओवादियों का वर्तमान शहीद सप्ताह चल रहा है। इसके दौरान माओवादी संगठन अपने मारे गए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ लोगों में अपनी पैठ बढ़ाने पर जोर देते है।
भुवनेश्वर जागरण संवाददाता। कंधमाल और बौद्ध जिले के जंगलों में इन दिनों नक्सलियों ने अपनी गतिविधि काफी बढ़ा दी है जिसके चलते प्रशासन सतर्क हो गया है। यहां यह बताना उचित होगा कि 10 जुलाई को कंधमाल और बौद्ध जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाकर्मियों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी, इस मुठभेड़ में माओवादियों ने अचानक पुलिसकर्मी पर हमला किया जिससे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे ।
कंधमाल और बौद्ध जिले के घने जंगल में माओवादियों ने नए कैंप स्थापित किया है। माओवादियों का वर्तमान शहीद सप्ताह चल रहा है। इसके दौरान माओवादी संगठन अपने मारे गए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ लोगों में अपनी पैठ बढ़ाने पर जोर देते है।
राज्य के नक्सली प्रभावित कोरापुट, रायगढ़ा, नवरंगपुर जिलों में माओवादियों की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। साथ ही केकेबीएन डिवीजन के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। यहां यह बताना उचित होगा कि पिछले दो साल के दौरान केकेबीएन डिवीजन के 16 से ज्यादा नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है इसके बाद यह संगठन कमजोर पड़ गया था लेकिन अब फिर से केकेबीएन डिवीजन को सक्रिय करने की चेष्टा हो रही है।
डेंगू के लिए सीएमसी की ओर से चला जागरूकता पहल....
राज्य भर में दिन पर दिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कटक शहर में भी डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे नियंत्रण में करने के लिए कटक नगर निगम यानी सीएमसी की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत कटक नगर निगम की ओर से जोबरा रहमान चौक इलाके में एक जागरूकता रैली चलाया गया। जिसमें आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल होकर वहां मौजूद तमाम लोगों के घर पर जाकर डेंगू से बचने के लिए मच्छरदानी लगा कर सोने के साथ-साथ अपने आसपास की पर्यावरण को साफ रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही साथ किसी भी जगह पर पानी की जमावड़ा ना हो सके उसके लिए खास ध्यान देने के लिए भी लोगों से अपील की गई है।
इसके अलावा कटक नगर निगम के कर्मचारी उस इलाके में मौजूद नालियों में मच्छर का तेल छिड़कने के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर डालते नजर आए। कटक नगर निगम यानी सीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यव्रत महापात्र की अगुवाई में चलने वाली इस जागरूकता रैली के तहत माईक के द्वारा भी लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक किया गया।
सीएमसी स्वास्थ्य अधिकारी श्री महापात्र के मुताबिक, शहर में डेंगू मरीज नजर आ रहे हैं। हालांकि यह आंकड़ा न बढ़े तथा इसे पूरी तरह से नियंत्रण में लाने के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। यह जागरूकता पहल सीएमसी की ओर से कुछ दिन पहले से ही शुरू हो चुका है। इस बीच कई वार्ड में यह जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है और आगे भी इस तरह की जागरूकता अभियान सहर के दूसरे इलाकों में भी चलाने के लिए कटक नगर निगम ने लक्ष रखा है।