Move to Jagran APP

ओडिशा: राहुल के आने से पहले कांग्रेस छोड़ेंगे नव किशोर दास

कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नव किशोर दास ने राहुल गांधी के ओडिशा दौरे से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस छोडकर बीजद की सदस्‍यता लेने की बात कही है।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 01:11 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 01:11 PM (IST)
ओडिशा: राहुल के आने से पहले कांग्रेस छोड़ेंगे नव किशोर दास
ओडिशा: राहुल के आने से पहले कांग्रेस छोड़ेंगे नव किशोर दास

भुवनेश्वर, जेएनएन। कांग्रेस के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नव किशोर दास ने बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल होने का निर्णय लिया है। दास ने आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री सह बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक की मौजूदगी में दल की सदस्यता लेने की बात कही है। 

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ओडिशा आएंगे। राहुल के आने के एक दिन पहले किसी विधायक का पार्टी छोडऩा, कांग्रेस को तगड़ा झटका देने वाला समझा जा रहा है। पार्टी छोडऩे के  बाद नवदास को विधायक पद से भी इस्तीफा देना पड़ेगा। दलबदल विरोधी कानून के तहत उनकी सदस्यता भी जा सकती है। नवदास के जाने के बाद होने वाली रिक्तता की भरपाई दो बार पूर्व मुख्यमंत्री रहे हेमानंद बिस्वाल कर सकते हैं। बिस्वाल झारसुगुडा के किरमिरा ब्लॉक के ठाकुरपाड़ा के रहने वाले हैं। वह लइकरा विस क्षेत्र से चुने जाते थे। 

अब परिसीमन के बाद लइकरा सीट झारसुगुड़ा कहलाने लगी है। हाईकमान के करीबी रहे नवदास को हैविवेट नेता माना जाता है। उनके पार्टी छोडऩे का कारण वह बीजद में राजनीतिक भविष्य देख रहे हैं, चर्चा है। हैविवेट होने के कारण बीजद की सरकार बनने पर उन्हें मंत्री भी बनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि गंगाधर मेहेर कालेज, झारसुगुड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष रहे नव किशोर दास शुरू से कांग्रेसी रहे। झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में उन्होंने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। लगातार दो बार विधायक निर्वाचित होने से उन्हें क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है। राहुल दरबार में सीधे एंट्री रखने वाले नवदास के पार्टी छोडऩे को लेकर उनका कहना है कि उनके क्षेत्र की जनता का उन पर दबाव है कि अगला चुनाव वह बीजद से लड़ें। 

नव किशोर दास पार्टी छोड़ सकते हैं, ऐसी कोई सूचना हमें नहीं है। हम नव किशोर दास से बात करेंगे। 

निरंजन पटनायक, अध्यक्ष, कांग्रेस ओडिशा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.