Move to Jagran APP

सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर नवीन

ओडिशा के मुख्यमंत्री पद के लिए बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार पांचवी बार 29 मई को अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 06:37 AM (IST)
सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर नवीन
सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर नवीन

जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री पद के लिए बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार पांचवी बार 29 मई को अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। इस कार्यकाल के बाद पटनायक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिग का 24 साल का रिकार्ड तोड़ेंगे। सन 1994 में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के मुखिया चामलिग मुख्यमंत्री बने थे। उनके रिकार्ड की तरफ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे मानिक सरकार बढ़ रहे थे मगर पिछले चुनाव में त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बन गई। ज्योतिबसु का पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का रिकार्ड 23 साल का है। स्वास्थ कारणों से बीच में ही बुद्धदेव भट्टाचार्य को मुख्यमंत्री बनाया गया था। नवीन पटनायक भारत में सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि पटनायक ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने जा रहे हैं। उनकी पार्टी बीजू जनता दल दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत गई। बीजद ने ओडिशा की 146 विधानसभा सीटों में से 112 सीटों पर जीत हासिल की है। ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें हैं लेकिन एक उम्मीदवार की मृत्यु होने और बाद में चक्रवात फणि के कारण केंद्रापाड़ा जिले की पाटकुरा विधानसभा सीट पर चुनाव टाल दिया गया था। भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई। भाजपा ने 23 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि भाजपा विधायक दल के नेता रहे केवी सिंहदेव अपने निर्वाचन क्षेत्र पटनागड़ से चुनाव हार गए हैं। नेता प्रतिपक्ष के पद पर भाजपा के विधायक नया नेता चुनेंगे। इसकी घोषणा होनी बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.