Move to Jagran APP

पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख सह राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बार पश्चिम ओडिशा से इसबार चुनाव लड़ सकते हें।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 05:20 PM (IST)
पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

जासं, भुवनेश्वर : बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख सह राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बार पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में जोरदार चर्चा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस चर्चा को और बल दे दिया है। कहा है कि पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ने के लिए वहां के नेताओं ने मुझसे अनुरोध किया है। उनके प्रस्ताव पर मैं गंभीरता से विचार कर रहा हूं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बीजद प्रमुख के पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ने की संभावना बढ़ गई है।

loksabha election banner

इस संबंध में बीजद के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद प्रसन्न आचार्य का कहना है कि पश्चिम ओडिशा से दल के सभी सांसद, विधायक एवं नेताओं के साथ अनेक किसान, बुद्धिजीवी वर्ग, साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से पश्चिम ओडिशा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। चर्चा है कि बीजद प्रमुख बीजेपुर, बलांगीर, बरगढ़ या रेढाखोल विधानसभा सीट में से किसी एक से चुनाव लड़ सकते हैं।

इधर, रविवार को भी पश्चिम ओडिशा के बीजद सांसद, विधायक एवं बड़ी संख्या में छात्र व युवा नेताओं ने नवीन निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से क्षेत्र की किसी सीट से ही चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। इन लोगों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गंजाम जिला के हिजिली विधानसभा सीट से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार पश्चिम ओडिशा पर भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टी नजर गड़ाए हुए हैं। ऐसे में भाजपा एवं कांग्रेस की स्थिति को कमजोर करने के लिए नवीन पटनायक को पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ाने के लिए बीजद नेता प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.