सीएम पटनायक ने कर्नाटक एवं आन्ध्र के मुख्यमंत्री के साथ श्रमिकों की वापसी को लेकर चर्चा की
श्रमिकों की वापसी को लेकर नवीन पटनायक ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी.एस.येदुरप्पा एवं आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी से चर्चा की
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी.एस.येदुरप्पा एवं आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी के साथ दोनों राज्यों में फंसे ओडिआ श्रमिकों के लौटने को लेकर चर्चा की है। इस चर्चा में केन्द्र पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस अवसर पर कहा कि लॉकडाउन के समय दोनों राज्य सरकार वहां रहने वाले ओडिआ लोगों का ख्याल रख रही हैं। नवीन पटनायक ने इसके लिए दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री वी.एस.येदुरप्पा एवं वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी को धन्यवाद दिया है।
ओडिशा लौटना चाह रहे ओडिआ लोग जिस प्रकार से आसानी से वापस आ सकें उसमें सहयोग करने के लिए नवीन पटनायक ने दोनों राज्य के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। चर्चा के समय दोनों कर्नाटक एवं आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार इस बीच कई कार्यक्रम शुरु कर दी हैं। ऐसे में यदि जो लोग यहां रहना चाहें, वह यहां रहकर काम कर सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग अपने राज्य को लौटना चाह रहे हैं, उनके लिए सभी प्रकार की सुविधा मुहैया की जाएगी।
ओडिशा लौटने के लिए इच्छुक लोग किस प्रकार से ओडिशा सरकार के ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण करेंगे, इसके लिए दोनों राज्य के मुख्यमंत्री से सहयोग करने के लिए केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अनुरोध किया है। ओडिशा लौटने के लिए आग्रही ओडिआ लोगों का स्क्रीनिंग, रजिस्ट्रेशन एवं यात्रा संबन्धित विभिन्न व्यवस्था के बारे में एक विधिवत प्रोटोकल तैयार करने भी बैठक में चर्चा हुई है। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के मुख्य सलाहकार आर.बालक्रिष्णन, मुख्य सचिव असीत त्रिपाठी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Sharmik special train: महाराष्ट्र के नासिक से लखनऊ ट्रेन रवाना, 839 श्रमिक हुए सवार