नव किशोर दास ने दिया विधायक पद से इस्तीफा
नव किशोर दास ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया वे हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजू जनता दल में शामिल हुए थे।
By BabitaEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 12:24 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 12:24 PM (IST)
भुवनेश्व, जेएनएन। हाल ही में बीजू जनता दल में शामिल हुए नव किशोर दास ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप अमात से मुलाकात कर अपना इस्तीफा पत्र उन्हें सौंप दिया। झाड़सुगुड़ा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए थे। कांग्रेस पार्टी छोड़ देने के बाद नव किशोर दास बीजद में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को नव किशोर दास ने कांग्रेस छोड़ दिया था। 24 जनवरी को झारसुगुड़ा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में बीजद में शामिल हुए थे। उनके साथ झारसुगुड़ा जिला परिषद अध्यक्ष तथा अन्य पांच सदस्य भी बीजद में शामिल हुए थे। इसके साथ ही जिला के 5 ब्लॉक के कांग्रेस के अध्यक्ष एवं अध्यक्षा बीजद में शामिल हुए थे। नव किशोर दास ने कहा था कि वह लोगों की सलाह पर यह कदम उठाए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें