राजधानी में नेताजी को दिग्गजों समेत आमजन ने किया नमन
राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे प्रदेश में नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय की जयंती गुरुवार को मनायी गई।
जासं, भुवनेश्वर : राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे प्रदेश में नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय की जयंती गुरुवार को मनायी गई। दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी पार्टी के नेताओं ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रसूलगड़ चौक पर स्थित नेताजी तथा मंचेश्वर में वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारे से पूरा चौक गूंजायमान रहा। सुबह सात बजे से ही विभिन्न संगठन के सदस्य नेताजी को नमन करने यहां पहुंचने लगे थे। इस दौरान बीजू जनता दल कानून सामुख्य, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक, युवा अभियान ओडिशा सीमाद्री मिश्र जनजाति छात्रावास, ओड़िया जातीय सम्मेलनी, अभाविप, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यहां पहुंचे और नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अíपत कर उन्हें नमन किया। साथ ही देश के प्रति नेताजी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक, जटनी के विधायक सुर राउतराय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर महांती, सांसद अपराजिता षाड़ंगी, सीमाद्री मिश्र जनजाति छात्रावास के सदस्य तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बेताला, वीरेंद्र बेताला के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।