Move to Jagran APP

भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में ओडिशा के मंत्री नव दास भर्ती, हमलावर ASI हिरासत में; पढ़िए अब तक के 5 अपडेट्स

Naba Kishore Das News ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव दास को भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपित एएसआई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

By Aditi ChoudharyEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Sun, 29 Jan 2023 04:10 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 04:10 PM (IST)
भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में ओडिशा के मंत्री नव दास भर्ती, हमलावर ASI हिरासत में; पढ़िए अब तक के 5 अपडेट्स
Naba Kishore Das: भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में मंत्री नव दास भर्ती, परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सीएम

ओडिशा, जागरण डिजिटल डेस्क। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव दास को भुवनेश्वर के एक अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री के साथ उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी साथ में गए हैं। एएसआई द्वारा गोली मारने के बाद घायल मंत्री का झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर में प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर भेजा गया है। बीजद के वरिष्ठ नेता और झारसुगुड़ा के विधायक नव दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्री नबा दास के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए सीएम नवीन पटनायक अपोलो अस्पताल पहुंचे हैं। 

loksabha election banner

पढ़िए ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर हमले के पांच बड़े अपडेट 

  1. स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास रविवार सुबह झारसुगुड़ा के वार्ड एक स्थित सरबहाल किसान पड़ा में माइक्रो एक्टिविटी सेंटर, चिल्ड्रन पार्क व जीम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां पर आयोजित सभा को उन्होंने संबोधित किया और लोगों से मुलाकात की। इससे बाद वे कुछ देर के लिए झारसुगुड़ा स्थित अपने आवास गए और फिर ब्रजराजनगर के लिए रवाना हो गए।
  2. ब्रजराजनगर जाने से पूर्व नव दास झारसुगुड़ा से दस किलोमीटर दूर गांधी चौक में बीजद के एक कार्यालय का उद्धघाटन करने के लिए रूक गए। उनका काफिला पहुंचते ही बीजद के कार्यकर्ता पटाखा फोड़ने लगे और नारेबाजी करने लगे। स्वास्थ्य मंत्री जैसे ही कार से उतरे, कुछ कार्यकर्ता उनके पैर छूने लगे।
  3. इसी दौरान सुरक्षा में तैनात गांधी चौक पुलिस चौकी का एएसआई गोपाल दास भीड़ को चिरते हुए मंत्री के करीब पहुंचा। एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और दोनों हाथों से पकड़कर मंत्री पर गोली चला दी। गोली मंत्री के सीने के बाईं ओर लगी। इसी बीच मंत्री के पैर छू रहा एक कार्यकर्ता उठ खड़ा हुआ। उसका कंधा एएसआई के हाथ से टकराया तो उसके रिवॉल्वर वाले हाथ उपर उठ गए। इसके बाद भी एएसआई रुका नहीं और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। हालांकि, वहां मौजूद बीजद के कार्यकर्ताओं ने उसका हाथ पकड़ लिया था, जिसके कारण सभी गोलियां ऊपर में चली थी।
  4. घटना के बाद भीड़ ने हमलावर एएसआई को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने भीड़ से छुड़ाते हुए एएसआई को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। वहीं, कार्यकर्ताओं की मदद से पुलिस ने मंत्री तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथिमिक इलाज के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री की पत्नी, बेटा व बहू भी भुवनेश्वर पहुंचे हैं।
  5. घटना के बाद बीजद कर्मियों में रोष देखा गया। भारी संख्या में बीजद कार्यकर्ताओं अस्पताल व एयरपोर्ट पहुंच गए थे। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की निंदा करते हुए क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी है। साथ ही अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री नव दास के पुत्र को सांत्वना दी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.