विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नव किशोर दास का झारसुगुड़ा में होगा अंतिम संस्कार, विधानसभा परिसर में विधायकों मंत्रियों ने किये अंतिम दर्शन

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 30 Jan 2023 12:50 AM (IST)

Naba Kishor Dash Death स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास के शव का रविवार देर रात भुवनेश्वर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम ...और पढ़ें

झारसुगुड़ा में संपन्न होगा स्वास्थ्य मंत्री का अंतिम संस्कार
झारसुगुड़ा में संपन्न होगा स्वास्थ्य मंत्री का अंतिम संस्कार

भुवनेश्वर/संबलपुर: रविवार दोपहर झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। नव दास को तत्काल प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिये एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे और देर शाम उनकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री नवकिशोर दास के शव का रविवार देर रात भुवनेश्वर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में दो सदस्यीय डॉक्टर की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस पोस्टमार्टम की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर में लाया गया, जहां विधायकों और मंत्रियों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और नव दास अमर रहे के नारे लगाए।

मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा में दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास ले जाया जाएगा। उसके बाद अगली सुबह यानी सोमवार सुबह बीजद कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर विमान से झारसुगुड़ा ले जाया जाएगा और वहां अंतिम संस्कार संपन्न होगा। उनके अंतिम संस्कार में मंत्रिमंडल के तीन मंत्री शामिल रहेंगे। राज्य के इस कद्दावर नेता की खातिर सूबे में तीन दिवसीय शोक होगा और इस दौरान कोई मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।