ओडिशा सरकार दो साल तक मनाएगी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती के लिए मंगलवार को राज्य सचिवालय म
जासं, भुवनेश्वर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती के लिए मंगलवार को राज्य सचिवालय में राज्य स्तरीय सर्वदलीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य के सभी विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में 15 अगस्त एवं 26 जनवरी की तरह ही महात्मा गांधी की जयंती का पालन करने का निर्णय लिया गया। पहले की तरह गांधी जयंती को संपूर्ण छुट्टी नहीं देकर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस की तरह विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जाएगा। पंचायत से लेकर पंचायत समिति, जिला परिषद, नगरपालिका, एनएसी में भी गांधी जयंती समारोह आयोजित होगा। राज्य सरकार आगामी दो अक्टूबर को राज्य स्तरीय उत्सव शुरू करेगी और दो साल तक ओडिशा में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को उत्सव की तरह मनाने की योजना तैयार की गई है। केवल इतना ही नहीं प्रत्येक ब्लाक के एक पंचायत को कस्तूरबा ग्राम पंचायत के तौर पर चुना जाएगा। इस पंचायत में गांधीजी के आदर्श के आधार पर राज्य सरकार कार्यक्रम का आयोजन कराएगी। महात्मा गांधी के लिए राज्य सरकार के इस कार्यक्रम के लिए पार्टी स्तर से ऊपर उठकर सभी ने चाहे वह राजनेता हो, स्वतंत्रता सेनानी हो, बुद्धिजीवी हो, पत्रकार हो सभी ने सहयोग करने का सरकार को आश्वासन दिया है। बापू के इस जयंती उत्सव को सफलता के साथ पालन करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अ¨हसा के जरिए समाज को सही मार्ग पर लाया जा सकता है। ऐसे में समाज के सभी वर्ग को शामिल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती उत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महात्मा गांधी युग पुरुष थे। उन्होंने भारत की आत्मा को पुन: जाग्रत करने का प्रयास किया था। केवल देश की आजादी ही उनका मुख्य लक्ष्य नहीं था, बल्कि समाज के मौलिक आधार का विकास उनका मुख्य उद्देश्य था। इसीलिए उन्होंने सत्य एवं अ¨हसा पर महत्व दिया था। वह आठ बार ओडिशा आए थे। ओडिशा के साथ उनकी स्मृति जुड़ी हुई है। ओडिशा के कई संस्थान उनके नीति आदर्श को अपनाते हुए कार्य कर रहे हैं। ओडिशा सरकार महात्मा गांधी की जयंती को समारोह के साथ पूरे राज्य में दो साल तक राज्य स्तर पर मनाएगी। अ¨हसा सबसे शक्तिशाली मार्ग है। इस साल दो अक्टूबर से 2020 तक गांधी जयंती उत्सव राज्य में मनाया जाएगा। इसके लिए जिला से लेकर पंचायत एवं नगर निकाय स्तर पर कमेटी बनायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी से सहयोग की कामना की।
बैठक में विरोधी दल के नेता नर¨सह मिश्र, पर्यटन व संस्कृति मंत्री अशोक पंडा, पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग, स्वतंत्रता सेनानी भवानी चरण पटनायक, मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी, संस्कृति विभाग के सचिव विष्णुपद सेठी समेत अनेक विधायक एवं मंत्री उपस्थित रहे।