विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha में थमने का नाम नहीं ले रही चुनावी हिंसा, पुरी के बाद कटक में BJD और Congress कार्यकर्ताओं में मारपीट

Published: Mon, 27 May 2024 03:02 PM (IST)

पहली बार ओडिशा में 2024 के चुनाव का अलग रंग है और इस बार यहां प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ ही ...और पढ़ें

मारबीट के बाद घायल को अस्पताल ले जाते लोग
मारबीट के बाद घायल को अस्पताल ले जाते लोग

HighLights

  1. पहली बार चुनाव में हो रही हिंसात्मक घटनाएं
  2. ओडिशा में भाजपा, बीजद और कांग्रेस के बीच है कांटे की टक्कर

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में 2024 का चुनाव कुछ अलग ही दिख रहा है। पहली बार यहां भाजपा एवं बीजद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और कांग्रेस अपने अस्तीत्व की लड़ाई लड़ रही है।

जीत हार के लिए प्रतिस्पर्धा अच्छी बात हैं, मगर प्रतिस्पर्धा अगर जंग में तब्दील हो जाती है, तो वह किसी भी पार्टी या व्यक्ति के लिए कभी भी ठीक नहीं हो सकती है।

प्रतिस्पर्धा के बाद से बढ़ी हिंसात्मक घटनाएं

हालांकि ओडिशा में इस बार प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ ही हिंसात्मक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। यह पहली बार है कि जब प्रदेश में चुनाव से पहले और चुनाव के बाद हर दिन राजनीतिक हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। कोई ऐसा चरण नहीं है या यूं कहें कि मतदान शुरू होने के बाद कोई ऐसा दिन नहीं है।

जब प्रदेश में कहीं न कहीं से राजनीतिक हिंसा की घटना सामने ना आयी हो। चुनाव आयोग की सख्ती एवं पुलिस प्रशासन की पैनी नजर के बावजूद मतदान के बाद एवं मतदान से पहले होने वाली राजनीतिक हिंसा की घटना प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है।

यहां हुई हिंसा

जानकारी के मुताबिक कटक जिला बांकी थाना के अन्तर्गत बेदपुर गांव में चुनाव के बाद एक हिंसा की घटना सामने आयी है। यहां बीजद एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए गुटीय संघर्ष में 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये घायल दोनों पक्ष से हैं। घायलों को बांकी थाना में भर्ती किया गया है।

बीजद एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए गुटीय संघर्ष के बाद देर रात तक दोनों ही पार्टी बीजद एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता कटक-बांकी मुख्य मार्ग को अवरोध किए। इससे सामान्य जनजीवन बाधित हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दल के कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर रास्ता अवरोध समाप्त किया।

यहां उल्लेखनीय है कि चुनाव के पहले से ही इन गुटों के बीच संघर्ष हुआ था। रविवार को पुन: किसी बात को लेकर ये दो गुट आपस में भीड़ गए। हालांकि इस घटना के बाद बीजद या फिर भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

ये भी पढे़ं-

Odisha News : चुनाव से पहले बालेश्वर में भारी मात्रा में विस्‍फोटक जब्‍त, तीन गिरफ्तार; आगे की जांच जारी

Odisha News: BJP नेता की दादागीरी! बूथ के अंदर घूसकर की तोड़फोड़, पुलिस ने हिरासत में लिया