यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विधायक सालुगा प्रधान ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, कल होगा चुनाव; रजनीकांत के इस्तीफे के बाद से पद खाली
Odisha Politics विधायक सालुगा प्रधान ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वह उदयगिरी विधानसभा सीट से ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के विधायक सालुगा प्रधान ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। विधानसभा सचिव के पास उन्होंने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सालुगा प्रधान जी उदयगिरी विधानसभा सीट से बीजू जनता दल के विधायक हैं।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, 'मुख्यमंत्री ने मेरे ऊपर विश्वास प्रकट किया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री के प्रति आभारी हूं। उन्होंने कहा कि विरोधी दल अपनी भूमिका निभाएंगे और शासक दल अपनी भूमिका निभाएंगे। उपाध्यक्ष के तौर पर हम अपना निर्णय लेंगे। सदन की कार्रवाई कल से शुरू हो रही है, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चलेगी।'
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
कल होना है विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव
यहां उल्लेखनीय है कि विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव होना है। हालांकि सत्ताधारी बीजू जनता दल के पास पर्याप्त संख्या बल है। ऐसे में सालुगा प्रधान का विधानसभा उपाध्यक्ष बनना तय हैं।
