Move to Jagran APP

ओडिशा के विकास के लिए मोदी को मजबूत करना होगा

भाजपा का संघर्ष केवल राज्य में सत्ता परिवर्तन करने के लिए नहीं है बल्कि ओडिशा का तेजी से विकास करना है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 03:03 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 03:03 PM (IST)
ओडिशा के विकास के लिए मोदी को मजबूत करना होगा
ओडिशा के विकास के लिए मोदी को मजबूत करना होगा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : भाजपा का संघर्ष केवल राज्य में सत्ता परिवर्तन करने के लिए नहीं है, किसी व्यक्ति को विधायक या मंत्री बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ओडिशा का तेजी से विकास करना है। बालेश्वर जिला खइरा ब्लॉक के पतिराजपुर में रविवार को आयोजित भाजपा के मिलन समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह बात कही है। प्रधान ने कहा कि पिछले 20 साल से नवीन पटनायक सरकार ने ओडिशा का विकास नहीं किया है। नवीन सरकार किसान, गरीब, आदिवासी, महिला एवं युवकों की विरोधी सरकार है। प्रधान ने कहा कि मोदी की विचारधारा में विश्वास करने वाली सरकार बनाकर ओडिशा को प्रगति के शीर्ष पर पहुंचाना, इस जनआंदोलन का उद्देश्य है।

loksabha election banner

प्रधान ने कहा कि राज्य की नवीन सरकार राज्य की संपदा का प्रयोग कर युवा पीढ़ी को रोजगार देने एवं विकास का रास्ता खोलने के बदले राज्य संपदा को लूट रही है। प्रधान ने कहा कि यदि इस सरकार ने विकास किया होता तो आज हमारे युवकों को अपने बूढ़े माता-पिता को छोड़कर दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ता। उन्होंने राज्य को विकास के शीर्ष पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को मजबूत करने के साथ उनकी विचारधारा में विश्वास करने वाली राज्य सरकार बनाने का आह्वान किया।

सैकड़ों समर्थकों संग पूर्व मंत्री पद्मलोचन पंडा भाजपा में शामिल

इस समारोह में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री पद्मलोचन पंडा व शुभंकर महापात्र भाजपा में शामिल हुए। इनके साथ कई जिला परिषद सदस्य, सरपंच, समिति सदस्य, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी का केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान परिवर्तन के नारे से पूरा सभास्थल गुंजयमान हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.